NIOS AND IGNOU NOTES AND SOLUTIONS

NIOS AND IGNOU NOTES AND SOLUTIONS

LightBlog

Breaking

Showing posts with label NIOS important question and answers l Political Science (317) 2021-22. Show all posts
Showing posts with label NIOS important question and answers l Political Science (317) 2021-22. Show all posts

Saturday, March 19, 2022

March 19, 2022

NIOS important questions and answers l Political Science(317) 2021-22



1.भारतीय संविधान का वर्णन निम्न शिक्षकों के आधार पर कीजिए। 

 ) कठोर एवं लचीलापन का सम्मिश्रण  ख) संघात्मक राज्य व्यवस्था 

ग) संसदीय लोकतंत्र। 

उत्तर- की) कठोर एवं लचीलापन का सम्मिश्रण: भारतीय संविधान कठोरता और लचीलेपन के सम्मिश्रण का अनूठा उदाहरण है। संशोधन प्रक्रिया के आधार पर एक संविधान को कठोर अथवा लचीला कहा जाता है। कठोर संविधान को आसानी से संशोधित नहीं किया जा सकता। संयुक्त राज्य अमेरिका, स्विजरलैंड तथा आस्ट्रेलिया के संविधान कठोर संविधानों की श्रेणी में आते हैं, जबकि ब्रिटेन का संविधान लचीला है क्योंकि उसकी संशोधन प्रक्रिया आसान एवं साधारण है। भारत के संविधान में संशोधन की तीन विधियां दी गई हैं। 

ख) संघात्मक राज्य व्यवस्था: भारत में संघीय व्यवस्था को अपनाया गया हैै। संघीय व्यवस्था में दो स्पष्ट स्तरों पर सरकारें होती हैं। पूरे देश की एक सरकार होती है जिसे संघ अथवा केंद्रीय सरकार कहते हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक इकाई अथवा राज्य की भी एक सरकार होती है। संयुक्त राज्य अमेरिका में संघात्मक सरकार है जबकि इंग्लैंड में एकात्मक सरकार की व्यवस्था है। एकात्मक प्रणाली में संपूर्ण देश की एक सरकार होती है जिसमें शक्ति केंद्रित होती है। भारतीय संविधान में संघीय राज्य का उल्लेख नहीं किया गया है। 

ग) संसदीय लोकतंत्र: भारत में संसदीय लोकतंत्र का प्रावधान है। इसे ब्रिटिश शासन व्यवस्था से अपनाया गया है। संसदीय लोकतंत्र में विधान मंडल तथा कार्यपालिका में घनिष्ठ संबंध होता है। मंत्रिमंडल का चयन विधानमंडल से होता है और मंत्रिमंडल विधायिका के प्रति उत्तरदायी होता है। इसलिए मंत्रिमंडल के सदस्य विधान मंडल का विश्वास प्राप्त रहने तक ही पदासीन रहते हैं। संवैधानिक तौर पर अध्यक्ष नाम मात्र का अध्यक्ष होता है। भारत में राज्य का अध्यक्ष राष्ट्रपति होता है। संवैधानिक तौर पर उसको बहुत ही शक्तियां प्राप्त हैं, परंतु वास्तव में वह इनका प्रयोग नहीं करता। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद इन शक्तियों का प्रयोग करती है। प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार राष्ट्रपति कार्य करता है।  

2. मौलिक अधिकारों का वर्णन संविधान के किस भाग में किया गया है? 

उत्तर: मौलिक अधिकारों का वर्णन संविधान के तीसरे भाग में किया गया है।  

3.भारतीय संविधान के 44 वें संशोधन द्वारा कौन सा मूल अधिकार निरस्त किया गया है ? 

उत्तर: संपत्ति का अधिकार। 

4.भारतीय संविधान में कितने मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख है ? 

उत्तर: भारतीय संविधान में 10 मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख है। 

5. भारतीय संविधान में वर्णित दो मूल कर्तव्यों का उल्लेख कीजिए। 

उत्तर: i) संविधान, राष्ट्रीय ध्वज तथा राष्ट्रगान का सम्मान करना। 

ii) सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा तथा हिंसा से दूर रहना।